नई दिल्ली : हार के डर से बोखलाई भारतीय जनता पार्टी कभी सांसदों , विधयाको की खरीद फरोख्त में लगी है कभी ई डी का इस्तेमाल कर रही है यही कारण है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटेगी ऐसे अखिलेश यादव ने अपने एक ट्वीट में कहा है
अखिलेश यादव ने कहा कि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा उप्र में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में एक अतिरिक्त सुरक्षित सीट ढूँढ रहे हैं।
इसीलिए भाजपा उप्र में, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उनके वर्तमान सांसदों ने अपनी जेबें भरने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है। इसी वजह से जनता में भाजपा और भाजपाई सांसदों के ख़िलाफ़ बहुत गुस्सा है।। इन विपरीत हालातों को देखते हुए भाजपा में नये प्रत्याशियों की खोज जारी है लेकिन कोई भी हारने के लिए नहीं लड़ना चाहता है, इसी कारण भाजपा की तरफ़ से एक भी प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आ पा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा उप्र में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में एक अतिरिक्त सुरक्षित सीट ढूँढ रहे हैं।
इसीलिए भाजपा उप्र में,…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 2, 2024