उत्तर  प्रदेश में भाजपा अपने सभी वर्तमान सांसदों के टिकट काटेगी : अखिलेश यादव 

Must read

नई दिल्ली :  हार के डर से बोखलाई भारतीय जनता पार्टी कभी सांसदों , विधयाको की खरीद फरोख्त में लगी है कभी ई डी का इस्तेमाल कर रही है  यही कारण है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटेगी ऐसे अखिलेश यादव ने अपने एक ट्वीट में कहा है

 अखिलेश यादव  ने कहा कि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा उप्र में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में एक अतिरिक्त सुरक्षित सीट ढूँढ रहे हैं।

इसीलिए भाजपा उप्र में, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उनके वर्तमान सांसदों ने अपनी जेबें भरने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है। इसी वजह से जनता में भाजपा और भाजपाई सांसदों के ख़िलाफ़ बहुत गुस्सा है।। इन विपरीत हालातों को देखते हुए भाजपा में नये प्रत्याशियों की खोज जारी है लेकिन कोई भी हारने के लिए नहीं लड़ना चाहता है, इसी कारण भाजपा की तरफ़ से एक भी प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आ पा रहा है।

 

भाजपा के सांसदों ने कभी अपने क्षेत्र की ओर मुड़ के नहीं देखा… उन्होंने परीक्षा दी नहीं तो रिपोर्ट कार्ड कहाँ से बनेगा… भाजपा के टिकट काटने से पहले जनता ने ही उनका नाम काट दिया है। इस बार उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपाइयों को दाख़िला नहीं मिलेगा।

उप्र की जनता इस बार जुमलेबाजों को नहीं, सच्चा और अच्छा काम करनेवालों को चुनेगी।

इसे भी पढ़े https://townhalltimes.com/why-ayodhya-ram-mandir-idol-is-smiliar-to-budha-four-disputed-also-become-the-history-of-ayodhya/अयोध्या में राम की मूर्ति काली और बुद्ध से मिलती जुलती क्यों ? मन्दिर से जुड़े  ये चार विवाद भी इतिहास बन गए है , जानिये क्या है ?  

ये बात सही को याद है कि कैसे लोकतंत्र को अपमानित करते हुए भाजपा ने १४४ सांसदों को निलम्बित किया  और जब इस बात पर संसद में सवाल उठाये गए तो लोकसभा स्पीकर तमतमा गए और कोशिश करने लगे कि कांग्रेस सांसद गोरव गोगोई को चुप करा दिया जाए

लोगो को धोखा देने के लिए चेहरे बदल रही है 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article