छपरा में अटक गया काशी से चला गंगा विलास क्रूज, जानिए क्या है

Must read

Ganga Vilas Cruise : छपरा में अटक गया काशी से चला गंगा विलास क्रूज, जानिए क्या है वजह  क्रूस  चलाने से पहले नहीं सोचा कुछ भी केवल बनानी  थे हैडलाइन   बेहद मूर्खतापूर्ण फैसला , कोई तैयारी नहीं

Ganga Vilas Cruise News : भारत में बना गंगा विलास क्रूज लगातार अपनी यात्रा पर आगे बढ़ रहा। 13 जनवरी को इस क्रूज (Ganga Vilas Cruise) को वर्चुअली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

इसी के साथ औपचारिक रूप से गंगा पर्यटन में एक नया अध्याय जुड़ गया। हालांकि, छपरा में इस क्रूज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया।

छपरा: वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) बिहार के छपरा में फंस गया। मामला जिले के डोरीगंज इलाके का है,

जहां गंगा नदी में पानी कम होने की वजह से क्रूज को किनारे पर लाने में मुश्किल हो रही है।

इस सूचना के मिलते ही प्रशासन तुरंत अलर्ट हुआ। एसडीआरएफ की टीम छोटी नाव के जरिए सैलानियों को चिरांद लाने की कोशिश में जुट गई है। ये सैलानी चिरांद के पुरातात्विक महत्व को देखेंगे।

दरअसल, पानी कम होने के कारण नाव को किनारे पर नहीं लाने का निर्णय लिया गया था, लिहाजा नाव को बीच नदी में ही रोक दिया गया था। एक छोटे जहाज के माध्यम से पर्यटकों को चिरांद लाया गया, जहां उन्होंने पुरातात्विक धरोहरों का मुआयना किया।

छपरा के एक अफसर ने कहा कि क्रूज के फंसने जैसी कोई बात नहीं है, किनारे पर पानी कम होने के चलते एहतियातन क्रूज को बीच नदी में ही रोक दिया गया और छोटी नाव की मदद से पर्यटकों को किनारे पर लाया गया।

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article