बी बी सी ने रिलीज़ की गुजरात  की दंगो   की  सच्चाई  बयाँ  करती  डाक्यूमेंट्री फिल्म ,भारत घबराया |  

Must read

बी बी सी ने रिलीज़ की गुजरात  की दंगो   की  सच्चाई  बयाँ  करती  डाक्यूमेंट्री फिल्म ,भारत घबराया |

गुजरात दंगो पर बी बी सी की एक  नई डाक्यूमेंट्री  ने एक बार फिर से पुरे विश्व  का ध्यान भारत की तरफ  खींचा है इस फिल्म में कहा गया है कि इन दंगो में हजारो लोगो के नरसंहार का मुख्य आरोपी और दोषी नरेंदर मोदी है

ब्रिटेन की संसद में   ब्रिटिश सांसद ने ब्रिटेन में इस विषय को उठाया  और कहा “वह (पीएम मोदी), इस हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार थे।

यह देखते हुए कि सैकड़ों क्रूरता से मारे गए थे और यहां यूके सहित भारत और दुनिया भर के परिवार अभी भी न्याय के बिना हैं, क्या प्रधान मंत्री विदेश कार्यालय में अपने राजनयिकों से सहमत हैं कि मोदी सीधे तौर पर जिम्मेदार थे और विदेश कार्यालय और क्या करता है जातीय संहार के इस जघन्य कृत्य में उनकी संलिप्तता के बारे में जानते हैं?” सांसद इमरान हुसैन ने पूछा।

इस पर ऋषि सुनक ने कहा ,  गुजरात दंगो पर यूके सरकार की स्थिति स्पष्ट और लंबे समय से चली आ रही है और बदली नहीं है। बेशक, हम कहीं भी उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करते हैं, फिल्म मेकर ने ने जो चरित्र चित्रण किया है, उससे मैं  निजी तौर पर सहमत  नहीं हूँ

गोधरा काण्ड गुजरात दंगो ने  सिर्फ भारत को  ही नहीं पुरे विश्व को को हिला कर रख दिया दिया  ये भारत का सबसे बड़ा कत्लेआम था जिसमे प्रांत की सरकार शामिल थी , और उस सरकार का मुखिया था मुख्यमंत्री नरेंदर मोदी

पूरी दुनिया में इन दंगो की वजह से भारत की थू थू हुई पूरी दुनिया में देश का नाम बदनाम हुआ  यहाँ तक कि अमरीका ने नरेंदर मोदी को अमरीका का वीजा तक नहीं दिया

सबको यह बात भी याद रहनी चाहिए की अदालती प्रक्रिया में नरेंदर मोदी बरी हुए है लेकिन ऐसे बहुत सारे इंटरव्यू . सबूत  और डाक्यूमेंट्री फिल्म है जिसमे  इन दंगो का बहुत संजीदा चित्रण है

 

और यह बात सब जानते है पत्रकार राजदीप सरदेसाई   ने इन दंगो का प्रचंड विरोध किया था ,सिम्रिति इरानी ने भी नरेंदर मोदी का विरोध किया था  और आज सब जानते है वो दोनों कहा है , दंगो की जांच कहा गई

 गुजरात  दंगो पर राकेश शर्मा की डाक्यूमेंट्री फिल्म फाइनल सलूशन  आज भी यूट्यूब पर उपलब्ध है  और इसके अलावा हजारो विडियो ऑनलाइन है जिसमे गुजरात दंगो की बात की गई है

इंडियन मीडिया ब्रिटिश संसद में हुई इस घटना पर जैसे बोखला  गया है और इस समान्य घटना से डरा  हुआ है   भारत सरकार इसे प्रोपगेंडा  बता रही है जिसका मकसद नरेंदर मोदी की छवि खराब करने की कोशिश  है

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article