शनि का राशि परिवर्तन किसकी होगी पो बारह ,किसके छूटेंगे पसीने

Must read

शनि का राशि परिवर्तन किसकी होगी पो बारह ,किसके छूटेंगे पसीने

शनिदेव के नाम से क्या देवता, दानव,पशु पक्षी, इंसान, सभी भय खाते हैं, क्योंकि शनि देव न्याय के देवता हैं और जब वह न्याय करने पर आते हैं तो, बिना भेदभाव किए, सभी के साथ न्याय करते हैं, लेकिन यह आदमी ध्यान देने बात, यह है कि, शनि देव पापियों, कुकर्मियों, अत्याचारियों, पराई स्त्रियों को, सूत पर पैसा उठाने वालों को, गरीब असहायों को सताने वालों को, झूठ बोलने वालों को दंड देते हैं और अच्छे काम करने वालों के लिए पुरस्कार प्रदान करते हैं !

शनिदेव जैसे ही 17 जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, वैसे ही मिथुन और तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन इस दौरान कर्क और वृश्चिक वाले इसकी चपेट में आ जायेंगे।

इसी तरह शनि के 17 जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु जातकों को पिछले 7:30 साल से चली आ रही शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी, वहीं मीन राशि वाले इसकी चपेट में आ जायेंगे।

जबकि मकर वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण तो कुंभ वालों पर इसका दूसरा चरण शुरू हो जायेगा। शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं जिनमें हर चरण की अवधि ढाई साल की होती है। इन तीनों चरणों में शनि साढ़े साती का दूसरा चरण सबसे कष्टदायी माना जाता है।

17 जनवरी 2023 को जब शनि देव राशि परिवर्तन करके कुंभ राशि में आएंगे तो मिथुन राशि, तुला राशि और धनु राशि सबसे ज्यादा फायदे में रहेंगी। इनके रूके हुए कार्य दोबारा से प्रारंभ हो जाएंगे। नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। धन-दौलत, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य लाभ हासिल होगा। आर्थिक लाभ भी हासिल होंगे और अटके हुए काम बनने लगेंगे।

तुला राशि वालों को काफी राहत मिलेगी यश और मान मिलेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ होंगे। नया वाहन या फ्लैट भी खरीद सकते हैं।

धनु राशि वालों के भी अटके हुए प्रोजेक्ट सिरे चढ़ने लगेंगे। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। इनकम का कोई नया सोर्स भी बनेगा। प्रमोशन का योग बनेगा और कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है।

शनि की साढ़ेसाती झेल रहे मकर और कुंभ राशि वालों को भी शनिदेव के राशि बदलने पर विशेष फल प्राप्त होंगे। अगर विदेश यात्रा के लिए प्रोफाइल लगाई है तो विदेश जाने का सपना साकार हो सकता है। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों की मुराद भी पूरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रमोशन या फिर कोई नया दायित्व मिल सकता है, जिससे मकर और कुंभ राशि वालों का रुतबा बढ़ेगा।

शनि के राशि परिवर्तन से कर्क राशि और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया शुरू हो जाएगी और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी । इससे इन राशि वालों को थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति और सेहत प्रभावित हो सकती है। लव लाइफ भी प्रभावित हो सकती है।

इसलिए शनि की कृपा पाने के इन राशि वालों को इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ॐ शं शनैश्चराय नमः

मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें। प्रत्येक शनिवार शनिदेव का दान करें। इस दौरान कमजोर व्यक्तियों का अपमान न करें। जरूरमंद व्यक्तियों की मदद करें। काली चीजों का दान करें और अनैतिक कार्यों से दूर रहें।

शनि देव का जाप करें, छाया दान करें, पीपल के पेड़ पर शनिवार के दिन सात बार कच्चा सूत लपेटे और पीपल की जड़ में मीठा जल चढ़ाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें, चीटियों को दाना डालें, गरीब, असहाय लोगों कि, मदद करें !

नोट:—जिन लोगों की कुंडली में शनि देव को लेकर समस्या है वह अपनी जन्म कुंडली किसी विद्वान ज्योतिषी को अवश्य दिखाएं और उनकी सलाह के अनुरूप उपाय करें इससे आपको लाभ होगा!

अनिल सुधांशु

ज्योतिषाचार्य

94580 64249

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article