आर डब्लू  ए भगवान नगर शादीराम पार्क , दिल्ली  वार्ड १४३  चुनाव सम्पन्न

Must read

आर डब्लू  ए भगवान नगर शादीराम पार्क , दिल्ली  वार्ड १४३  चुनाव सम्पन्न

 

जीवन नगर, दिल्ली  वार्ड १४३  रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन  चुनाव  आज सम्पन्न हुए

काफी दिनों की चुनावी के बाद रविवार को यह चुनाव सम्पन्न हुए

 एसोसिएशन का चुनाव  लगभग पांच साल से एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा किये गए कामो को देखते हुए नहीं हो रहे थे इसके अलावा कोरोना ने भी   एसोसिएशन  के  चुनाव पर लगाम लगा रखी थी

आज सम्पन्न  हुए चुनाव में चौधरी हरी सिंह को पांच वोट से अध्यक्ष  पद के लिए जीत मिली  जो चौधरी धर्मपाल सिंह के स्थान पर चुने गए  लेकिन बाकी सभी अधिकारी  वैसे के वैसे रहे यानी मुख्य सचिव श्री रणवीर  सिंह , और खजांची संजय मन्ना  अपनी जगह पर बरकरार  रहे

पिछले पांच सालो में इस एसोसिएशन ने  अपने अधिकारित  क्षेत्र के लिए काफी काम किया है जिसमे  सडक की साफ़ सफाई , पार्को की देख रेख ,बुजुर्गो के लिए पार्क में उठने बैठने की वाव्स्था करना , असामाजिक तत्वों की  पार्क में रोकथाम और आला सम्बन्धित अधिकारिओ का ध्यान केन्द्रित करना  आदि सभी स्थानीय निवासियों की तरफ से सराहनीय  रहा

पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मपाल सिंह ने पिछले पांच सालो में  इन  कार्यो को करने के लिए काफी मेहनत की और इनके द्वारा किये गए प्रयासों को सभी  सदय्सो ने सराहा

 आज सम्पन्न हुए चुनाव में युवा और बुजुर्ग  सभी ने हिस्सा लिए जिसमे रणवीर सिंह सचिव, धर्मपाल सिंह पूर्व अध्यक्ष , हरी सिंह नए अध्यक्ष खजांची संजय मन्ना , बीरन सिंह ,राजू ,जय प्रकाश सोनी , दीवान सिंह शेखर , महेंदर कुमार रूपचंद  ,सुरेश सैनी ,नीरज चौधरी  सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को फूल माला पहना कर बधाई दी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article